Minerals : Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश में पाए जाने वाले खनिज
उत्तर प्रदेश खनिज संसाधनों की दृष्टि से एक निम्न माध्यम श्रेणी का राज्य है। यहाँ खनिज खनिज प्रदेश के दक्षिणी पथरी क्षेत्रों में पाये जाते हैं। प्रदेश की विंध्य क्षेत्र की पर्वत श्रृंखला के बीच कई प्रकार के खनिज पाये जाते हैं। प्रदेश के 75 जिलों में से 8 ऐसे दक्षिणी जिले है जिनमें खनिज अधिकता में पाए जाते हैं। दक्षिण के पठारी क्षेत्र के अतिरिक्त अन्य जिलों में जलोढ़ निक्षेपों के कारण खनिजों का अभाव पाया जाता है।
प्रदेश में पहली खनिज नीति 29 दिसंबर 1998 में 10जिलों को खनिज बहुल क्षेत्र घोषित किया गया -
प्रयागराज, सोनभद्र, ललितपुर, झाँसी, सहारनपुर, महोबा, हमीरपुर, बाँदा मिर्जापुर, जालौन।
खनिज प्राप्ति क्षेत्र
चुना -पत्थर मिर्ज़ापुर, कजराहट (सोनभद्रा)
कोयला। सिंगरौली (सोनभद्र)
लौह अयस्क (हेमेटाइट) ललितपुर
सोना शारदा व रामगंगा नदियों के रेत में,
परसोई क्षेत्र चकेरिया (सोनभद्र),
बेरवार (ललितपुर)
हीरा मिर्जापुर, बाँदा
तांबा सोनारी क्षेत्र (ललितपुर)
संगमरमर। मिर्ज़ापुर, सोनभद्र
बॉक्साइट रांझगवा(बाँदा), वाराणसी , चित्रकूट
यूरेनियम, रॉक फॉस्फेट ललितपुर
ग्रेफाइट हमीरपुर
जिप्सम, सेलखड़ी(टालक) झाँसी, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर
फेल्सपार झाँसी
ग्रेनाइट पट्टियाँ चुनार (मिर्जापुर)
चायना क्ले सोनभद्र, बाँदा
डोलोमाइट मिर्ज़ापुर ,सोनभद्र, बाँदा
सिलिमिनाइट ,पाइराइट। सोनभद्र
मैग्नेसाइट वाराणसी ,बाँदा
एस्बेस्टस मिर्जापुर, झाँसी
सैंडस्टोन, calsite। मिर्ज़ापुर
पोटाश लवण प्रयागराज ,कानपुर, वाराणसी, झाँसी, सोनभद्र,गाजीपुर, चंदौली, बाँदा
इमारती पत्थर चुनार (मिर्जापुर)
प्लैटिनम, पैलेडियम ललितपुर
बेस मेटल्स, गेरू बाँदा
Minerals : Uttar Pradesh
Reviewed by Annu
on
June 29, 2022
Rating:
No comments: