HINDI GRAMMAR : PRONOUN (chapter2)

                सर्वनाम        

 परिभाषा 

जो शब्द संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होते हैं , उन्हें सर्वनाम कहते हैं।

उदाहरण : मैं ,तुम,वह,यह,आप,हमारा

                       सर्वनाम के भेद

अर्थ की दृष्टि से सर्वनाम के छः भेद होते हैं -
1. पुरुषवाचक सर्वनाम।          4. संबंधवाचक सर्वनाम
2. निश्चयवाचक  सर्वनाम         5. अनिश्चयवाचक सर्वनाम
3. निजवाचक सर्वनाम।           6. प्रश्नवाचक सर्वनाम

1. पुरुषवाचक सर्वनाम 

पुरुषवाचक सर्वनाम पुरुषों के नाम के बदले आता है । जैसे- मैं, हम

पुरुषवाचक सर्वनाम 3 प्रकार के होते हैं-
क) उत्तम पुरुष - बोलने वाले वक्ता को उत्तम पुरुष कहते हैं; 
      जैसे - मैं  ,हम
ख) मध्यम पुरुष - सुनने वाले श्रोता को मध्यम पुरुष कहते हैं; जैसे - तू, तुम ,आप
ग) अन्य पुरुष - अन्य जिसके संबंध में बात कही गयी हो। जैसे - वह,वे

2. निश्चयवाचक सर्वनाम

निश्चयवाचक सर्वनाम से पास या दूर  की वस्तु की वस्तु का निश्चित बोध होता है; जैसे--
क) यह अच्छा है।                    ख) वह बुरा है।

3. निजवाचक सर्वनाम

निजवाचक सर्वनाम ' आप ' कर्ता के विषय में कुछ बताता है, पर वह स्वयं कर्ता नहीं होता है। जबकि पुरुषवाचक  ' आप' स्वयं कर्ता का काम करता है। जैसे-
(क) आप आजकल कहाँ रहती हैं?
(ख) मैं यह काम आप ही कर लूंगा।

यहाँ पर पहले वाक्य में ' आप'  पुरुषवाचक सर्वनाम के रूप में है, पर दूसरे में  निजवाचक। 

4. संबंधवाचक सर्वनाम

जहाँ पर दो वस्तुओं अधवा व्यक्तियों का पारस्परिक संबंध प्रकट होता है, वहाँ संबंधवाचक सर्वनाम होता है।
जैसे - वह लड़का , जो कल आया था,पढ़ने में तेज़ है।

5. अनिश्चयवाचक सर्वनाम

जो सर्वनाम किसी ऐसे व्यक्ति या पदार्थ का बोध कराये जिसका कोई पता ठिकाना ज्ञात न हो अर्थात जिस सर्वनाम से किसी व्यक्ति या पदार्थ का निश्चित बोध न हो, उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं।
जैसे- ' कोई आया था' ,' घर मे कुछ नहीं है', 'कुछ दे दो'।

6. प्रश्नवाचक सर्वनाम

जिस सर्वनाम से प्रश्न का बोध होता है, उसे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं।
जैसे- यहाँ कौन है? जो मुझे नहीं जानता?
तुम कैसे आये?
वह क्या चाहता है ?


HINDI GRAMMAR : PRONOUN (chapter2) HINDI GRAMMAR : PRONOUN (chapter2) Reviewed by Annu on August 15, 2022 Rating: 5

No comments:

ads
Powered by Blogger.