Hindi grammar : NOUN (chapter 1)

                     संज्ञा

परिभाषा - किसी व्यक्ति, वस्तु,स्थान,जाती या भाव के नाम को संज्ञा कहते हैं।

उदाहरण - कमला, पटना, अंगूर, चमेली,हिमालय, गंगा आदि ।

                      

                     संज्ञा के प्रकार

संज्ञा के पाँच भेद होते हैं--
1.व्यक्तिवाचक  संज्ञा
2. जातिवाचक  संज्ञा
3. द्रव्यवाचक   संज्ञा
4. समूहवाचक  संज्ञा
5. भाववाचक    संज्ञा


1. व्यक्तिवाचक  संज्ञा

 व्यक्तिवाचक संज्ञा से केवल एक ही व्यक्ति या वस्तु ,शहरों, नदियों, का बोध होता है।
जैसे --- राम, भारत,पटना, रामायण

2. जातिवाचक संज्ञा

जातिवाचक संज्ञा से व्यक्तियों या वस्तुओं की पूरी जाति का बोध होता है।
जैसे -- लड़का, गाय, शिक्षक, कुर्सी

3. द्रव्यवाचक संज्ञा

द्रव्यवाचक संज्ञा से उस द्रव्य या पदार्थ का बोध होता है, जिसे हम माप या तोल सकते हैं पर गिन नहीं सकते ।
जैसे -- लोहा ,सोना दूध,घी

4. समूहवाचक संज्ञा

जिस संज्ञा से अनेक वस्तुओं या प्राणियों के समूह का बोध होता है, उसे समूहवाचक संज्ञा कहते हैं। 
जैसे -- परिवार, संघ,गुच्छा, ढेर ।

5. भाववाचक संज्ञा

भाववाचक संज्ञा उस नाम को कहते हैं जो किसी भाव,दशा,धर्म, गुण या कार्य का बोध कराये । 
जैसे -- बालपन, काट, मनुष्यता।















Hindi grammar : NOUN (chapter 1) Hindi grammar : NOUN (chapter 1) Reviewed by Annu on August 05, 2022 Rating: 5

No comments:

ads
Powered by Blogger.